6. ऋतुराज वसंत ( The Spring Season)
किसी कुरूप वृद्धा विधवा जैसे नग्न पतझड़ के गर्भ से झाँकते-म्मुस्कुराते ऋतुराज के आगमन के स्वागतार्थ प्रकृति झूम उठती है | वातावरण नाचता है | अंडज-पिंडज चहचहाने लगते हैं | वसंत के पदार्पण से कुदरत अठखेलियाँ करती हैं | चतुर्दिक प्राकृतिक छटाओं का रंग रंगीन हो जाता है | लताएं मदमस्त हो झूमने लगती हैं | वृक्षों और पत्तियों से नए-नए पत्ते झाँकने लगते हैं | वासंती हवाएं बहती हैं | लगता है की सम्पूर्ण धरा ने बहुरंगी प्राकृतिक चादर ओढ़ ली है | ऋतुराज वसंत की शोभा प्रकृति की सजावट है | अपनी अद्भुत छटा, नयनाभिराम दृश्य और अनोखे आकर्षण के कारण वसंत ऋतुओं का सिरमौर बना |वर्षारानी मनभावन है | ग्रीष्म का अजीब अंदाज है | पर ऋतुराज लाजबाव और सर्वप्रिय है | इसके लुभावना, दिलकश और आकर्षक रूप में सर्वांगीण खूबसूरती है | वसंत के क्षणमात्र का अवलोकन दिल थाम लेने को मजबूर करता है | वसंती सौंदर्य को देखने को आँखें फड़कती हैं | हर कोई इसके सौंदर्य का हीर-रांझा सा दीवाना बन जाता है | इसकी खूबसूरती अच्छे-अच्छों को घायल कर देती है | इसे देख पत्...