3. देशभक्ति (Patriotism)
देशभक्ति मातृभक्ति से नज़रें चुरायी जा सकती हैं | परशुराम मातृहन्ता थे | पितृभक्ति से बहुतों का भरोसा नहीं है, अजातशत्रु व औरंगजेब जैसे सर्वत्र दीखते हैं | पल दो पल को ईश्वरभक्ति से पीठ फेरी जा सकती है | अनेको-अनेक चावार्क के विश्वासी हैं | पर देश प्रेम से आँख फेरना नामुमकिन है | इकबाल जी कहना है ~ " पत्थर की मूरतों में समझा है तू खुदा है, खाके वतन का मुझको हर ज़र्रा देवता है | " जन्म लेने के बाद ही जिस धरती माता ने अपनी दुलार भरी गोद में चिपका लिया, भला ऐसा कौन-सा पापी होगा जो उसके प्रति श्रद्धा व्यक्त नहीं करेगा | मंत्रद्रष्टा ऋषि ने लिखा है~ " माता भूमि: पुत्रोहं पृथिव्या: " अर्थात पृथ्वी हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं, वस्तुतः अथर्ववेद का या मंत्र देशभक्ति का मूल मन्त्र है | जिसने अपने देश की भूमि को माता मान लिया वह उसके लिए सर्वस्व न्योछावर करेगा ही, उसे इसके लिए कुछ भी होम करने में हिचक नहीं होती | उसे न तो सूत का स्नेह खींचता है,न तलवार के नोक की चुभन ही सताती है | वह मंसूर क...