3. देशभक्ति (Patriotism)

देशभक्ति 

    मातृभक्ति से नज़रें चुरायी जा सकती हैं | परशुराम मातृहन्ता थे | पितृभक्ति से बहुतों का भरोसा नहीं है, अजातशत्रु व औरंगजेब जैसे सर्वत्र दीखते हैं | पल दो पल को ईश्वरभक्ति से पीठ फेरी जा सकती है | अनेको-अनेक चावार्क के विश्वासी हैं | पर देश प्रेम से आँख फेरना नामुमकिन है |

इकबाल जी कहना है ~
"पत्थर की मूरतों में समझा है तू खुदा है, 
खाके वतन का मुझको हर ज़र्रा देवता है |"

    जन्म लेने के बाद ही जिस धरती माता ने अपनी दुलार भरी गोद में चिपका लिया, भला ऐसा कौन-सा पापी होगा जो उसके प्रति श्रद्धा व्यक्त नहीं करेगा | 
मंत्रद्रष्टा ऋषि ने लिखा है~ "माता भूमि: पुत्रोहं पृथिव्या:" अर्थात पृथ्वी हमारी माता है और हम उसके पुत्र हैं, वस्तुतः अथर्ववेद का या मंत्र देशभक्ति का मूल मन्त्र है | जिसने अपने देश की भूमि को माता मान लिया वह उसके लिए सर्वस्व न्योछावर करेगा ही, उसे इसके लिए कुछ भी होम करने में हिचक नहीं होती | उसे न तो सूत का स्नेह खींचता है,न तलवार के नोक की चुभन ही सताती है | वह मंसूर की तरह अन्हलक न कहकर मातृभूमि की ही रट लगता है | वह घोड़े की पीठ पर सोता है, घास की रोटियां खाता है और हर घड़ी सर से कफ़न बांधे रहता है | 

उसकी अभिलाषा "माखन लाल चतुर्वेदी" के पुष्प की अभिलाषा-सी होती है~~

"मुझे तोड़ लेना वनमाली
उस पथ पर देना तुम फ़ेंक 
मातृभूमि पर शीश चढाने 
जिस पथ जावें वीर अनेक "

    राष्ट्र भक्ति सर्वोपरि है | देशप्रेमी देश की प्रतिष्ठा के लिए मर मिटने में कदम पीछे नहीं करते | देश प्रेम में रक्त की एक-एक बूंद की कुर्बानी सार्थक मानी गयी है | वतनपरस्तों की मौत सौ-सौ जन्मों के बराबर
 है | मुल्क प्रेम में खाक होनेवाले सौभाग्यशाली माने जाते हैं | ये देश के सच्चे रखवाले कहे गए हैं | वतन प्रेमियों का जीवन धन्य-धन्य हो जाता है | जिंदगी की सार्थकता देश से आशिकी में है |  

    दौलत आती-जाती रहती है | दुनियावी प्यार ख़रीदा बेचा जा सकता है | व्यक्तित्व बनते बिगड़ते हैं | अपने-परायों का मिलन सुबह-शाम होता है | यह देश प्रेम में मिट जाने के मौके बार-बार औउर सबों को नहीं मिलते | राष्ट्रभक्ति में सर कटानेवालों की जिस्मानी मौत होती है | उनके त्याग मरहूम नहीं होते | इनकी आहुतियाँ धूप-बत्ती की सुगंध बनकर सदा-सर्वदा के लिए देश के चप्पे-चप्पे को खुशबुओं से भर देते हैं |
    
    राष्ट्र प्रेमी महान होते हैं | इनकी उन्चैयाँ असीम हैं | इनके दिल के जजन्कृत तार एन स्वर्गीय संगीत की रागनियाँ गूंजती हैं | ये देवदूत हिन् बल्कि साक्षात् देवपुरुष हैं | ऐसों के दर्शन देवदर्शन हैं | इनकी आराधना ईश्वर आराधना से कम पवित्र नहीं मानी जा सकती | देशभक्ति के लिए पथरीला कलेजा और बुलंद हौसले की जरूरत है | ऐसे पुरुष तपस्वी हैं | 
    
    पशु भी अपने खूंटे के आशिक होते हैं | पक्षियों को अपना नीड़ प्यारा होता है | कीड़े-मकोड़े अपने हर को लुटते नहीं देख सकते | आनव ज्ञानवान और विवेकशील है | हर व्यक्ति के लहू में देशभक्ति हिलोरें मारती हैं|

                    आओ, वतन से इश्क करें जन्नत को क़रीब से देखें।
             ये नसीब मेरा नहीं! किसी ग़ैर का है, ये मैं! कैसे कहूँ।।
    


Comments

Popular posts from this blog

2. सत्संगति

8. कलम की आत्मकथा

5. होली (HOLI)