2. सत्संगति

सत्संगति 

      क्षण भर की सत्संगति के कारण क्रूर हत्यारा अँगुलिमाल भिक्षुक अँगुलिमाल बन गए |उन्होंने आवागमन के झमेले से मुक्ति पाई | पलभर की सत्संगति ने लुटेरा रत्नाकर को आदि कवि महर्षि बाल्मिकी बना दिया | वे जग प्रसिद्ध हो गए | गुलाब की छाया में काँटा सुगन्धित हो जाता है | आग की कुसंगति से बर्फ के अस्तित्व खो जाते हैं | गुरु की सत्संगति से लघुता मिट जाती है | कपूर की सत्संगति से वातावरण तरोताजा होता है | सत्संगति राक्षसों को देवतुल्य बना देती है | 
         
         हमें शिष्ट, सभ्य और अनुशासित बनाने में सत्संगति सोने पर सुहागा का काम करती है | इसके महत्व को झुठलाना या इससे इनकार करना हमारी कूवत के बाहर है | बड़े-बड़े दार्शनिकों, चिंतको मुनियों और महापुरुषों ने इसकी महत्ता को अंगीकार और स्वीकार किया है | यह हमारा दामन सभी प्रकार की खुशियों और उपलब्धियों से भर देती है | किसी भी अवस्था और परिस्तिथि में सत्संगति हानिप्रद नहीं है |

         हमें विद्वान् की संगती विद्वान्, कलाकार की संगती कलाकार, महापुरुषों, की संगती महापुरुष और विचारकों की संगती विचारक बना देती है | सत्संगति का महत्व देव संगती जैसा है | हर किसी को जीवन में सत्संगति का प्रयास करने की कोशिश करनी चाहिए |

         हम दिन-प्रतिदिन व्यावहारिक जीवन में अनुभव करते हैं की सत्संगति के कारण बहुतेरे हैवान महान इन्सान बन गए | वैसे लोग जिन से गदहा जैसा व्यक्ति भी कन्नी काटता था वे सबों की आँखों का काजल और मुखड़े की लाली बन गए |यह कुत्ते की पूंछ को भी सर्वगुण संपन्न बना देती है|

        

Comments

Popular posts from this blog

8. कलम की आत्मकथा

5. होली (HOLI)