Posts

10. पुस्तकालय

Image
      पुस्तकालय ऐसा मूल्यवान, मजेदार, महत्वपूर्ण, महान और मनोरंजक मानसिक मंच है जहां मंद मूर्खराज भी थोड़ी सी मगजपच्ची में मूर्खाई की मंझधार छोड़ मंजिल-मार्ग पा लेते हैं |      वास्तब में पुस्तकालय वह जगह है जहाँ से ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित होती है | यह शिक्षा-जगत का क्रांतिनायक कहा जा सकता है | इसने ज्ञान की सड़क पर अपने जलवा का जल्जलात्मक परिवर्तन पैदा किया | जिस तरह प्रल्तिक के आविष्कार ने हम जैसे खल्पैरों को जूते पहना दिए उसी तरह पुस्तकालय ने अपनी भूइका से बहुतेरे कूप मंदूकों को ज्ञानवान बना डाला | यह न रहा होता अतो अधिकांश लोगों को बेवकूफी के अँधेरे में चित-पट होने और एड़ियाँ रगड़ते रहने की मजबूरियाँ होतीं | पुस्तकालय अपने आप में एक सम्पूर्ण विश्वविद्यालय है |     दुर्लभ पुस्तकों की खोज अँधेरे में सूई की खोज से अधिक कठिन है | बहुमूल्य किताबों की खरीद के लिए जेब छोटी पद जाती है | महान विचारकों, दार्शनिकों और बुद्धिजीवियों के दर्शन नहीं होते | इन सभी समस्याओं का अकेला निदान पुस्तकालय की कोठरी है | यह अपनी अल्प संगती से दानव को महामानव बना दे...

9. देशाटन

Image
          पोथियाँ रेगिस्तान के तूफ़ान, सागर तरंग पर फिसलती हुई मछलियाँ, पहाड़ की बर्फीली घाटियाँ और जंगलों के झूमते वृक्ष की रंगीनियों के दर्शन नहीं करा सकतीं | सिर्फ देशाटन से यह संभव है |       ज्ञान प्राप्ति के तीन प्रमुख साधन हैं :- आप्तवचन, ग्रन्थ और देशाटन | आप्त कथन आसानी से गले के नीचे नहीं उतरता | पुस्तकें सतही ज्ञान देती हैं | पुस्तकालय, विद्यालय और शिक्षक शिक्षाएं देते हैं | इनसे मेधा नहीं मिलती | सैर प्रज्ञा देती हैं | इसके ज्ञान अनुभवजन्य है और हमारे संस्कार से घुल मिल जाते हैं | सफरी ज्ञान भुलाना टेढ़ी खीर है | ये हमारे प्रारब्ध बन जाते हैं |             कबीर ने पाठशाला में दाखिला नहीं लिया | सूर ने पुस्तकों से नयन चार नहीं किये | मीरा बहुत पढ़ी-लिखी नहीं थी |  घुमक्कड़ी ने इन्हें ज्ञानवान बनाया |                  सफ़र दिलबहलाव का श्रेष्ठ साधन है | इसके सहारे जिन्दगी की खोज और ऊब उसी तरह भाग खड़ी होती है जैसे सिंह के दर्शन से जंगल के पशु-पक्ष...

8. कलम की आत्मकथा

Image
        मैं कलम हूँ | मेरी आत्मकथा व्यथा की कथा है | हमने अजीब-अजीब उत्थान-पतन देखे हैं | सांसारिक अच्छाई-बुराई की हमें खूब पहचान है | कारखाने के क्रूर कारीगरों ने हमें खूब रुलाया-तड़पाया | मशीनों ने भिन्न-भिन्न आकृतियों में ढाला | अपने निर्माण में बड़ी-बड़ी यातनाएं सहनी पड़ीं | मेरी आत्मकथा दर्दीली है |       उद्योगपतियों ने हमें प्रचारित-प्रसारित करने में जमीन-आसमान एक किया | आकर्षक डिब्बों में मैं बाजार पहुंचाई गयी | हर किसी ने हमें ललचाई नजरों से देखा | मैं फूली न समाई | अपने रूप रंग पर हमें फक्र व नाज था | मेरी कथा वेदना और कष्ट की कारुणिक गाथा है |      असीम ताकत वाली मैं कलम हूँ | मैं क्षण भर में अंगूठाछाप को ज्ञानवान, सड़कछाप को धनवान और सरताज को फटेहाल बनाती हूँ | मेरे एक झटके से दुनिया थर्राती है | मेरी छोटी सी हरकत से जलजला पैदा होता है | मेरे इरादे पर युद्ध में शान्ति या शान्ति ख़ाक में मिलती है | मैं सर्वशक्ति संपन्न कलम हूँ |      मेरी आत्म कथा रूखेपन का किस्सा है | मानव मेरे कृत्यों के मोहताज बने हैं | हमें ...

7. समय का महत्व

Image
     समय की छोटी सी चपत और हल्का सा थपेड़ा बड़े-बड़ों से उठ-बैठ करवाकर पानी भरवा लेते हैं | इसकी बेरुखी गली-गली की खाक छानने और भटकने के लिए धोबी का कुत्ता बना देती है | फिर हम धुल चाटते हुए फूटी कौड़ी के तीन बन जाते हैं | क्षण भर का समय की नाराजगी हमारा रोम-रोम कम्पित कर देती है | समय की फटकार से अच्छे-खासे हिम्मतवर दिग्गजों के अस्थि-पंजर नजर नहीं आते | इसकी बद्दुआ हमें जीते जी काल के गाल में यमराज के दर्शन और यमपुरी का सफ़र करा देती है | समय बड़ा मूल्यवान है |      समय का एक-एक कतरा भरपूर ताकत, असीम शक्ति और बेहद जादुई करिश्मे से परिपूर्ण है | जिस किसी ने इसे झुठलाने की जुर्रत की या हौसला दिखाया उसकी मिटटी पलीद हुई | इसका एक-एक क्षण अतुलनीय है |      इस समय ने जिस किसी को प्यार से निहारा, उसने आठों सिद्धियाँ प्राप्त कर लीं और देवपुरुष बन गया | कुत्ते-बिल्ली जैसी अहमियत वालों को भी यह पलक झपकते चुटकियों में पाताल से आसमान में बिठा देता है | समय बड़ा कीमती है |      एक क्षण की दुर्घटना मौत बन जाती है | एक पल का अवसर ताज पहना देता है |...

6. ऋतुराज वसंत ( The Spring Season)

Image
            किसी कुरूप वृद्धा विधवा जैसे नग्न पतझड़ के गर्भ से झाँकते-म्मुस्कुराते ऋतुराज के आगमन के स्वागतार्थ प्रकृति झूम उठती है | वातावरण नाचता है | अंडज-पिंडज चहचहाने लगते हैं | वसंत के पदार्पण से कुदरत अठखेलियाँ करती हैं | चतुर्दिक प्राकृतिक छटाओं का रंग रंगीन हो जाता है | लताएं मदमस्त हो झूमने लगती हैं | वृक्षों और पत्तियों से नए-नए पत्ते झाँकने लगते हैं | वासंती हवाएं बहती हैं | लगता है की सम्पूर्ण धरा ने बहुरंगी प्राकृतिक चादर ओढ़ ली है | ऋतुराज वसंत की शोभा प्रकृति की सजावट है |      अपनी अद्भुत छटा, नयनाभिराम दृश्य और अनोखे आकर्षण के कारण वसंत ऋतुओं का सिरमौर बना |वर्षारानी मनभावन है | ग्रीष्म का अजीब अंदाज है | पर ऋतुराज  लाजबाव और सर्वप्रिय है | इसके लुभावना, दिलकश और आकर्षक रूप में सर्वांगीण खूबसूरती है | वसंत के क्षणमात्र का अवलोकन दिल थाम लेने को मजबूर करता है | वसंती सौंदर्य को देखने को आँखें फड़कती हैं | हर कोई इसके सौंदर्य का हीर-रांझा सा दीवाना बन जाता है | इसकी खूबसूरती अच्छे-अच्छों को घायल कर देती है | इसे देख पत्...

5. होली (HOLI)

Image
       भंग की तरंग में रंगों का रंग आँखों से नहीं आँखों में देखना होली है ? नहीं | हैवानियत पर इंसानियत के संग्राम की कर्मगाथा होली है |  नरसिंह भगवान ने भक्त प्रहलाद के रक्षार्थ होलिका दहन और राक्षस हिरण्यकशिपू का चीर-फाड़ किया था | इसी राक्षसी प्रवृति की मौत को यादगार बनाने हेतु होली का श्रीगणेश हुआ | हिन्दू प्रतिवर्ष प्रथम चैट की उमंग और उल्लास के साथ होली मनाते हैं | नाचने-गाने और बन्दर-कूद में आसमान सर पर उठा लिया जाता है | यह हुड़दंग देख बाहें खिलती हैं और मनमयूर थिरकने लगते हैं | रंगों का यह रंगीन त्यौहार दिल के तारों को झंकृत करता है | सुरीले गीत की आवाज मंत्र मुग्ध कर देती हैं | बच्चे-बूढ़े, अछे-बुरे, सब इस वर्ष पर्व के रंग में डूब जाते हैं |      उछल-कूद और भाग-दौड़ में हर किसी की  पहचान खो जाती है | मुखड़ा पहचानना मुश्किल होता है | हुल्लड़बाजी देखते बनती है | अच्छा ख़ासा व्यक्ति भी बहुरुपिया बन जाता है | वातावरण में मजाक के कहकहे गूँजते हैं | पैरों में थिरकन और ओठों पर अट्टहास होते हैं | अच्छी-भली सूरतें भी भूत जैसी डरावनी बन जाती हैं | ह...

4. गणतंत्र दिवस (Republic Day)

Image
गणतंत्र दिवस                  हमारा गणतंत्र हा सब की आँख का सूरमा है | दीपोत्सव से भी दीप्त व दिव्य गणतंत्र दिवस के अवसर पर आपसी दुराव, दुर्भावना व दुविधाओं को दफ़न करने का वादा नहीं पक्का दावा हम भारतियों का है |     इस राष्ट्रीय त्योहार में होली का रंग, दीपावली का प्रकाश और क्रिसमस एवं ईद की खुशियाँ हैं | यह दिन हा भारतियों के नाज और फक्र का दिन है | सर्वत्र ऊँचे आसमान में लहराते हुए तिरंगे के रंग में सभी रंग जाते हैं | देशभक्ति के गाने की गूंज शहनाई बन जाती है | जगह-जगह आयोजित रंगारंग कार्यक्रम आँखों को नशीला बना देते हैं | गणतंत्र  दिवस हमारी आन-बान-शान और हमारा सर्वस्व है |     इस दिन लूला-लंगड़ा भी बेंग की तरह उछलता-कूदता दिखाई पड़ता है | चेहरे की खामोशी उल्लास बन जाती है | राष्ट्र और राष्ट्रीयता की लहरों में सब सुध-बुध खो देते है | इस पर्व में मजहबी तनावों की जड़ जल जाती है | हमारा यह राष्ट्रीय समारोह हमारे सपनों का साकार सपना है |     इसी २६ जनवरी की आधारशिला पर राष्ट्रीय गरिमा, सामाजिक प्रतिष्...