7. समय का महत्व

   समय की छोटी सी चपत और हल्का सा थपेड़ा बड़े-बड़ों से उठ-बैठ करवाकर पानी भरवा लेते हैं | इसकी बेरुखी गली-गली की खाक छानने और भटकने के लिए धोबी का कुत्ता बना देती है | फिर हम धुल चाटते हुए फूटी कौड़ी के तीन बन जाते हैं | क्षण भर का समय की नाराजगी हमारा रोम-रोम कम्पित कर देती है | समय की फटकार से अच्छे-खासे हिम्मतवर दिग्गजों के अस्थि-पंजर नजर नहीं आते | इसकी बद्दुआ हमें जीते जी काल के गाल में यमराज के दर्शन और यमपुरी का सफ़र करा देती है | समय बड़ा मूल्यवान है | 

    समय का एक-एक कतरा भरपूर ताकत, असीम शक्ति और बेहद जादुई करिश्मे से परिपूर्ण है | जिस किसी ने इसे झुठलाने की जुर्रत की या हौसला दिखाया उसकी मिटटी पलीद हुई | इसका एक-एक क्षण अतुलनीय है | 

    इस समय ने जिस किसी को प्यार से निहारा, उसने आठों सिद्धियाँ प्राप्त कर लीं और देवपुरुष बन गया | कुत्ते-बिल्ली जैसी अहमियत वालों को भी यह पलक झपकते चुटकियों में पाताल से आसमान में बिठा देता है | समय बड़ा कीमती है | 

    एक क्षण की दुर्घटना मौत बन जाती है | एक पल का अवसर ताज पहना देता है | एक छोटा सा लम्हा हमसे हमारा सर्वस्व छीन लेता है | फिर हम आठ-आठ आँसू रोने और सिसकने के लिए मजबूर हो जाते हैं | व्यावहारिक जीवन, ऐतिहासिक घटनाएं और महापुरुषों की जिंदगानियां साक्षी और गवाह हैं की समय को ठोकर मारने वाले के कलेजे में कितने सुराख बनते हैं | 

    हीरा की चमक हमारी आँखों की चमक बधा देती है | सोना नयनों का नूर है | रूपये-पैसे महत्वपूर्ण हैं | प्यार जीवन की ख़ूबसूरती है | इन सबों की अपनी-अपनी खासियत है | पर सोने-चाँदी का खजाना और हीरे-मोती का अतुल भण्डार समय की छोटी से छोटी इकाई की बराबरी का स्वांग नही कर सकता | 

Comments

Popular posts from this blog

2. सत्संगति

8. कलम की आत्मकथा

5. होली (HOLI)