10. पुस्तकालय
पुस्तकालय ऐसा मूल्यवान, मजेदार, महत्वपूर्ण, महान और मनोरंजक मानसिक मंच है जहां मंद मूर्खराज भी थोड़ी सी मगजपच्ची में मूर्खाई की मंझधार छोड़ मंजिल-मार्ग पा लेते हैं | वास्तब में पुस्तकालय वह जगह है जहाँ से ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित होती है | यह शिक्षा-जगत का क्रांतिनायक कहा जा सकता है | इसने ज्ञान की सड़क पर अपने जलवा का जल्जलात्मक परिवर्तन पैदा किया | जिस तरह प्रल्तिक के आविष्कार ने हम जैसे खल्पैरों को जूते पहना दिए उसी तरह पुस्तकालय ने अपनी भूइका से बहुतेरे कूप मंदूकों को ज्ञानवान बना डाला | यह न रहा होता अतो अधिकांश लोगों को बेवकूफी के अँधेरे में चित-पट होने और एड़ियाँ रगड़ते रहने की मजबूरियाँ होतीं | पुस्तकालय अपने आप में एक सम्पूर्ण विश्वविद्यालय है | दुर्लभ पुस्तकों की खोज अँधेरे में सूई की खोज से अधिक कठिन है | बहुमूल्य किताबों की खरीद के लिए जेब छोटी पद जाती है | महान विचारकों, दार्शनिकों और बुद्धिजीवियों के दर्शन नहीं होते | इन सभी समस्याओं का अकेला निदान पुस्तकालय की कोठरी है | यह अपनी अल्प संगती से दानव को महामानव बना दे...