10. पुस्तकालय

   

 


पुस्तकालय ऐसा मूल्यवान, मजेदार, महत्वपूर्ण, महान और मनोरंजक मानसिक मंच है जहां मंद मूर्खराज भी थोड़ी सी मगजपच्ची में मूर्खाई की मंझधार छोड़ मंजिल-मार्ग पा लेते हैं | 

    वास्तब में पुस्तकालय वह जगह है जहाँ से ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित होती है | यह शिक्षा-जगत का क्रांतिनायक कहा जा सकता है | इसने ज्ञान की सड़क पर अपने जलवा का जल्जलात्मक परिवर्तन पैदा किया | जिस तरह प्रल्तिक के आविष्कार ने हम जैसे खल्पैरों को जूते पहना दिए उसी तरह पुस्तकालय ने अपनी भूइका से बहुतेरे कूप मंदूकों को ज्ञानवान बना डाला | यह न रहा होता अतो अधिकांश लोगों को बेवकूफी के अँधेरे में चित-पट होने और एड़ियाँ रगड़ते रहने की मजबूरियाँ होतीं | पुस्तकालय अपने आप में एक सम्पूर्ण विश्वविद्यालय है |

    दुर्लभ पुस्तकों की खोज अँधेरे में सूई की खोज से अधिक कठिन है | बहुमूल्य किताबों की खरीद के लिए जेब छोटी पद जाती है | महान विचारकों, दार्शनिकों और बुद्धिजीवियों के दर्शन नहीं होते | इन सभी समस्याओं का अकेला निदान पुस्तकालय की कोठरी है | यह अपनी अल्प संगती से दानव को महामानव बना देता है | बड़े-बड़े चिंतकों के विचार-संकलन का केंद्र पुस्तकालय है | यहाँ हमें ग्रंथों का बेहतरीन संग्रह वैसे ही आसानी से उपलब्ध हो जाता है जैसे मान बाप की पुचकारें | 

National Library in Kolkata (inside)
    हमारे देश का सबसे बड़ा पुस्तकालय 'राष्ट्रीय पुस्तकालय' कोलकाता में है | यह देख आँखें भींग जाती हैं की मुल्क में बड़े-बड़े नुक्कड़ों पर कई-कई नाचघर और शराबखाने के प्रोत्साहन में सरकारी भागीदारी है पर पुस्तकालय जैसे पवित्र शिक्षाप्रद संस्थान के लिए सरकार ने अनदेखी की है | ज्ञान-केंद्र का यह अपमान कलेजा फाड़ देता है |

    पुस्तकालय देवालय की तरह पवित्रंतम और उपयोगी है | नागरिकों के ज्ञानवर्धन, व्यक्तित्वा का विकास और चरित्र गठन के लिए अच्छे पुस्तकालय जरूरी हैं | 

Comments

Popular posts from this blog

2. सत्संगति

8. कलम की आत्मकथा

5. होली (HOLI)