8. कलम की आत्मकथा

   


    मैं कलम हूँ | मेरी आत्मकथा व्यथा की कथा है | हमने अजीब-अजीब उत्थान-पतन देखे हैं | सांसारिक अच्छाई-बुराई की हमें खूब पहचान है | कारखाने के क्रूर कारीगरों ने हमें खूब रुलाया-तड़पाया | मशीनों ने भिन्न-भिन्न आकृतियों में ढाला | अपने निर्माण में बड़ी-बड़ी यातनाएं सहनी पड़ीं | मेरी आत्मकथा दर्दीली है |  

    उद्योगपतियों ने हमें प्रचारित-प्रसारित करने में जमीन-आसमान एक किया | आकर्षक डिब्बों में मैं बाजार पहुंचाई गयी | हर किसी ने हमें ललचाई नजरों से देखा | मैं फूली न समाई | अपने रूप रंग पर हमें फक्र व नाज था | मेरी कथा वेदना और कष्ट की कारुणिक गाथा है | 

    असीम ताकत वाली मैं कलम हूँ | मैं क्षण भर में अंगूठाछाप को ज्ञानवान, सड़कछाप को धनवान और सरताज को फटेहाल बनाती हूँ | मेरे एक झटके से दुनिया थर्राती है | मेरी छोटी सी हरकत से जलजला पैदा होता है | मेरे इरादे पर युद्ध में शान्ति या शान्ति ख़ाक में मिलती है | मैं सर्वशक्ति संपन्न कलम हूँ | 

    मेरी आत्म कथा रूखेपन का किस्सा है | मानव मेरे कृत्यों के मोहताज बने हैं | हमें पाने हेतु बड़े-बड़ों में होड़ होती है | मैं छोटी और छरहरी हूँ फिर भी हमें रखने और पाने का लोभ त्यागी ऋषि मुनि भी नहीं छोड़ते | मायावनी नारी से मैं अधिक मायावनी हूँ | विश्व मेरे मायाजाल में है | 



    हर कोई हमें पाने के लिए आपाधापी करता है | पर व्यथा-कथा सुनने को किसी के कान खड़े नहीं होते | बेरहम दुनिया हमारा रंग बदरंग होते ही अंतिम सांस लेने के लिए कूड़ेदान में फेंक देती है |

    

Comments

Popular posts from this blog

2. सत्संगति

5. होली (HOLI)