5. होली (HOLI)

 


    भंग
की तरंग में रंगों का रंग आँखों से नहीं आँखों में देखना होली है ? नहीं | हैवानियत पर इंसानियत के संग्राम की कर्मगाथा होली है |

 नरसिंह भगवान ने भक्त प्रहलाद के रक्षार्थ होलिका दहन और राक्षस हिरण्यकशिपू का चीर-फाड़ किया था | इसी राक्षसी प्रवृति की मौत को यादगार बनाने हेतु होली का श्रीगणेश हुआ | हिन्दू प्रतिवर्ष प्रथम चैट की उमंग और उल्लास के साथ होली मनाते हैं | नाचने-गाने और बन्दर-कूद में आसमान सर पर उठा लिया जाता है | यह हुड़दंग देख बाहें खिलती हैं और मनमयूर थिरकने लगते हैं | रंगों का यह रंगीन त्यौहार दिल के तारों को झंकृत करता है | सुरीले गीत की आवाज मंत्र मुग्ध कर देती हैं | बच्चे-बूढ़े, अछे-बुरे, सब इस वर्ष पर्व के रंग में डूब जाते हैं | 

    उछल-कूद और भाग-दौड़ में हर किसी की  पहचान खो जाती है | मुखड़ा पहचानना मुश्किल होता है | हुल्लड़बाजी देखते बनती है | अच्छा ख़ासा व्यक्ति भी बहुरुपिया बन जाता है | वातावरण में मजाक के कहकहे गूँजते हैं | पैरों में थिरकन और ओठों पर अट्टहास होते हैं | अच्छी-भली सूरतें भी भूत जैसी डरावनी बन जाती हैं | होली अजीब है | 

    कुछ शैतान इस अवसर पर कुराफाती बन जाते हैं | उनकी शैतानी नंगा नाच करती हैं | वे बुरी प्रवृत्तियां को नष्ट करने की बजाय गंदगी फैलाते हैं | मार-पीट करना उनका परम उद्देश्य होता है | ऐसे शैतान लंगोटा बांध तोड़-फोड़ करने में जुट जाते हैं | इंसान का अपमान करना उनका मनोरंजन है | वे हो-हल्ला से होली के रंग में भंग करते हैं | नशाखोरों का उपद्रव भयावह बन जाता है |



    गंदे कीचड, कचड़ेदार रंग और गालियों के प्रयोग आफत ढाते हैं | यह बुरा है | ऐसा करना पवित्रतम होली को कलंकित करना है |


Comments

Popular posts from this blog

2. सत्संगति

8. कलम की आत्मकथा