2. सत्संगति
सत्संगति क्षण भर की सत्संगति के कारण क्रूर हत्यारा अँगुलिमाल भिक्षुक अँगुलिमाल बन गए |उन्होंने आवागमन के झमेले से मुक्ति पाई | पलभर की सत्संगति ने लुटेरा रत्नाकर को आदि कवि महर्षि बाल्मिकी बना दिया | वे जग प्रसिद्ध हो गए | गुलाब की छाया में काँटा सुगन्धित हो जाता है | आग की कुसंगति से बर्फ के अस्तित्व खो जाते हैं | गुरु की सत्संगति से लघुता मिट जाती है | कपूर की सत्संगति से वातावरण तरोताजा होता है | सत्संगति राक्षसों को देवतुल्य बना देती है | हमें शिष्ट, सभ्य और अनुशासित बनाने में सत्संगति सोने पर सुहागा का काम करती है | इसके महत्व को झुठलाना या इससे इनकार करना हमारी कूवत के बाहर है | बड़े-बड़े दार्शनिकों, चिंतको मुनियों और महापुरुषों ने इसकी महत्ता को अंगीकार और स्वीकार किया है | यह हमारा दामन सभी प्रकार की खुशियों और उपलब्धियों से भर देती है | किसी भी अवस्था और परिस्तिथि में सत्संगति हानिप्रद नहीं है | हमें विद्वान् की...