5. होली (HOLI)
भंग की तरंग में रंगों का रंग आँखों से नहीं आँखों में देखना होली है ? नहीं | हैवानियत पर इंसानियत के संग्राम की कर्मगाथा होली है | नरसिंह भगवान ने भक्त प्रहलाद के रक्षार्थ होलिका दहन और राक्षस हिरण्यकशिपू का चीर-फाड़ किया था | इसी राक्षसी प्रवृति की मौत को यादगार बनाने हेतु होली का श्रीगणेश हुआ | हिन्दू प्रतिवर्ष प्रथम चैट की उमंग और उल्लास के साथ होली मनाते हैं | नाचने-गाने और बन्दर-कूद में आसमान सर पर उठा लिया जाता है | यह हुड़दंग देख बाहें खिलती हैं और मनमयूर थिरकने लगते हैं | रंगों का यह रंगीन त्यौहार दिल के तारों को झंकृत करता है | सुरीले गीत की आवाज मंत्र मुग्ध कर देती हैं | बच्चे-बूढ़े, अछे-बुरे, सब इस वर्ष पर्व के रंग में डूब जाते हैं | उछल-कूद और भाग-दौड़ में हर किसी की पहचान खो जाती है | मुखड़ा पहचानना मुश्किल होता है | हुल्लड़बाजी देखते बनती है | अच्छा ख़ासा व्यक्ति भी बहुरुपिया बन जाता है | वातावरण में मजाक के कहकहे गूँजते हैं | पैरों में थिरकन और ओठों पर अट्टहास होते हैं | अच्छी-भली सूरतें भी भूत जैसी डरावनी बन जाती हैं | ह...