9. देशाटन

    

    पोथियाँ रेगिस्तान के तूफ़ान, सागर तरंग पर फिसलती हुई मछलियाँ, पहाड़ की बर्फीली घाटियाँ और जंगलों के झूमते वृक्ष की रंगीनियों के दर्शन नहीं करा सकतीं | सिर्फ देशाटन से यह संभव है | 

    ज्ञान प्राप्ति के तीन प्रमुख साधन हैं :- आप्तवचन, ग्रन्थ और देशाटन | आप्त कथन आसानी से गले के नीचे नहीं उतरता | पुस्तकें सतही ज्ञान देती हैं | पुस्तकालय, विद्यालय और शिक्षक शिक्षाएं देते हैं | इनसे मेधा नहीं मिलती | सैर प्रज्ञा देती हैं | इसके ज्ञान अनुभवजन्य है और हमारे संस्कार से घुल मिल जाते हैं | सफरी ज्ञान भुलाना टेढ़ी खीर है | ये हमारे प्रारब्ध बन जाते हैं | 

    
    कबीर ने पाठशाला में दाखिला नहीं लिया | सूर ने पुस्तकों से नयन चार नहीं किये | मीरा बहुत पढ़ी-लिखी नहीं थी |  घुमक्कड़ी ने इन्हें ज्ञानवान बनाया | 

   

     
    सफ़र दिलबहलाव का श्रेष्ठ साधन है | इसके सहारे जिन्दगी की खोज और ऊब उसी तरह भाग खड़ी होती है जैसे सिंह के दर्शन से जंगल के पशु-पक्षी भाग खड़े होते हैं | 



     ऐसा व्यक्ति नहीं मिलता जिसने तालाब को देखने की बजाय मानचित्र के समंदर से आँखें चार कर संतुष्टि पायी हो | पागलों को भी तस्वीर के रंगीन संसार की अपेक्षा गली कूचे से नज़रें जुड़ाने का भूत सवार होता है | 

   

      देशाटन की चर्चा से बच्चे की नींद छू मंतर हो जाती है | भ्रमण बेवकूफों को भी नाचने-थिरकने और बांसों  उछलने को मजबूर करता है | यात्रा के नाम पर आँखों के आंसूं मुस्कान बन जाते हैं | दिल बाग़-बाग़ हो जाता है | मटरगश्ती चहल-पहल का श्रीगणेश और मुखड़े पर रंग-बिरंगे भाव भर देती है | 

Comments

Popular posts from this blog

2. सत्संगति

8. कलम की आत्मकथा

5. होली (HOLI)