4. गणतंत्र दिवस (Republic Day)

गणतंत्र दिवस  

    
    





    हमारा गणतंत्र हा सब की आँख का सूरमा है | दीपोत्सव से भी दीप्त व दिव्य गणतंत्र दिवस के अवसर पर आपसी दुराव, दुर्भावना व दुविधाओं को दफ़न करने का वादा नहीं पक्का दावा हम भारतियों का है |

    इस राष्ट्रीय त्योहार में होली का रंग, दीपावली का प्रकाश और क्रिसमस एवं ईद की खुशियाँ हैं | यह दिन हा भारतियों के नाज और फक्र का दिन है | सर्वत्र ऊँचे आसमान में लहराते हुए तिरंगे के रंग में सभी रंग जाते हैं | देशभक्ति के गाने की गूंज शहनाई बन जाती है | जगह-जगह आयोजित रंगारंग कार्यक्रम आँखों को नशीला बना देते हैं | गणतंत्र  दिवस हमारी आन-बान-शान और हमारा सर्वस्व है |

    इस दिन लूला-लंगड़ा भी बेंग की तरह उछलता-कूदता दिखाई पड़ता है | चेहरे की खामोशी उल्लास बन जाती है | राष्ट्र और राष्ट्रीयता की लहरों में सब सुध-बुध खो देते है | इस पर्व में मजहबी तनावों की जड़ जल जाती है | हमारा यह राष्ट्रीय समारोह हमारे सपनों का साकार सपना है |

    इसी २६ जनवरी की आधारशिला पर राष्ट्रीय गरिमा, सामाजिक प्रतिष्ठा और सामाजिक प्रगति आधारित है | लाखों-लाख सितम की तड़प झेलने के बाद हमें मिला है यह गणतंत्र | हमें बुद्ध, महावीर और ईसा के आसीस प्राप्त हैं | मेरे लहू में मनु के रक्त  के कतरे और मुइनुद्दीन चिश्ती के संस्कार हैं | भारतीय अपने गणतंत्र को किसी भी कीमत और किसी भी परिस्थिति में बरकरार रखने की कसम खाते हैं |

    जिस किसी ने हमारे गणतंत्र को फूटी तिरछी नज़रों से देखने की जुर्रत की या हौसला दिखाया उसकी आखें दो गड्ढ़ों में और अस्थि-पंजरी भस्म में परिवर्तित  कर दी जायेगी |  इस गणतंत्र को खोना किसी भारतवासी को कटाई मंजूर और गवारा नहीं है |
    

"हम कल भी थे आज भीं हैं  स्वतंत्र लिख दें |

चलो आज ही एक नया गणतंत्र लिख दें ||"


                                                                                           

 ~गोविन्द चौधरी 

Comments

Popular posts from this blog

2. सत्संगति

8. कलम की आत्मकथा

5. होली (HOLI)